विवादित भाषण पर सख्ती: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रचार पर 3 दिन और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर 4 दिन का बैन.

 दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ-विवादित बयान देने के मामले में गुरुवार को चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की। अनुराग के प्रचार करने पर 3 दिन और प्रवेश पर 4 दिन का प्रतिबंध लगाया। इससे पहले आयोग ने 28 जनवरी को दोनों को नोटिस जारी कर विवादित भाषण पर गुरुवार तक जवाब मांगा था। बुधवार को दोनों नेताओं को भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर करने का भी निर्देश दिया था।